भाजपा की जीत पर बोले जेपी नड्डा- भारत की जनता की केमिस्ट्री पीएम मोदी के साथ

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने चार राज्यों में शानदार जीत हासिल की है। चार राज्यों में जीत के साथ ही भाजपा में जबरदस्त जश्न का माहौल है। इन सब के बीच पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी नतीजों पर बड़ा बयान दिया है। पार्टी कार्यालय में चुनावी नतीजों पर अपनी बात रखते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज चुनाव के नतीजे जो भाजपा के पक्ष में एकतरफा आए हैं, उसकी विजय यात्रा के क्रम में इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोग आए हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज जो नतीजे आए हैं, जिसमें एकतरफा चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला है। इसमें जो योगदान भारत की जनता ने किया है, वो बताता है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम, उनके द्वारा चलाई गई नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।

उत्तर प्रदेश की जीत पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी को लगातार चौथी बार आशीर्वाद मिला है। 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा, 2019 लोकसभा और अब 2022 विधानसभा चुनाव। उन्होंने कहा कि 37 साल में यह पहली बार है जब कोई पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार बना रही है। हमारा वोट शेयर भी बढ़ा है। नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड में, जब से राज्य का गठन हुआ है, सरकारें हर चुनाव में बदली हैं। हालांकि, इस बार, राज्य के इतिहास में पहली बार, राज्य ने हमें जारी रखने के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में, हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, और गोवा में, हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे। असम में, हमने असम नगरपालिका चुनावों में 80 में से 77 बोर्डों में जीत हासिल की है - जिसके परिणाम कल घोषित किए गए थे।

प्रमुख खबरें

IPL से हटने वाले खिलाड़ियों पर बिफरे सुनील गावस्कर, BCCI से कर दी ये खास अपील

Welcome to Hell, ईरानी अखबार की US को सीधी धमकी, जमीन पर कदम रखा तो खैर नहीं

IPL 2026: फिल सॉल्ट की कैच पर मचा बवाल, माइकल वॉन ने उठाए सवाल

Delhi में MCD Rules बदले, अब जेल नहीं पर गंदगी फैलाने से कुत्ता घुमाने तक लगेगा भारी जुर्माना