जे पी नड्डा ने कहा- वैश्विक नेताओं में पीएम मोदी की सर्वाधिक स्वीकृति हर भारतीय के लिए गर्व की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्वीकृति रेटिंग’ विश्व के नेताओं में शीर्ष पर होने का हवाला देते शनिवार को कहा कि यह उनके (मोदी के) कुशल नेतृत्व को दर्शाता है तथा हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। विश्व के नेताओं के कार्यकाल में उनकी स्वीकृति पर नजर रखने वाली फर्म ‘‘मॉर्निंग कंसल्ट’’ के एक सर्वेक्षण के मुताबिक 55 प्रतिशत ‘स्वीकृति रेटिंग’ के साथ मोदी विश्व के नेताओं में शीर्ष पर हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक 75 प्रतिशत लोगों ने मोदी का समर्थन किया, जबकि 20 प्रतिशत ने उन्हें स्वीकार नहीं किया, जिससे उनकी कुल स्वीकृति रेटिंग 55 रही, जो सबसे अधिक है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

नड्डा ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से लोगों का सरकार में विश्वास और देश के सही दिशा में आगे बढ़ने को लेकर भरोसा अभूतपूर्व तरीके से बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह रेटिंग उनके (प्रधानमंत्री के) कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व को दर्शाता है और यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।’’ सर्वेक्षण के मुताबिक जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत रही, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकृत रेटिंग नकारात्मक रही है, अर्थात उनका समर्थन करने वालों के मुकाबले विरोध करने वालों की संख्या अधिक है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत