पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्रीममता बनर्जी ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आठ बार के लोकसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह जी के निधन से दुखी हूं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आठ बार के लोकसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह जी के निधन से दुखी हूं। हृदय से मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों एवं समर्थकों के प्रति है।’’

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक कानून के तहत आरोपी को अग्रिम जमानत देने पर कोई रोक नहीं: न्यायालय

उल्लेखनीय है कि बूटा सिंह का शनिवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को पिछले साल अक्टूबर में मस्तिष्काघात के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था और तब से वह कोमा में थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़