'भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी', जेपी नड्डा बोले- हम मानवता और समाज सेवा के सिद्धांतों पर चलते हैं

By अंकित सिंह | Sep 26, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों दक्षिण भारत की यात्रा पर है। तमिलनाडु के बाद आज उनकी यात्रा केरल पहुंचें है। केरल के कोव्दिअर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि हम 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हम एकमात्र विचारधारा-आधारित राष्ट्रीय पार्टी हैं। हमारी आर्थिक नीतियां गरीब समर्थक, किसान समर्थक, महिला समर्थक, युवा समर्थक हैं। नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि हम सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं हैं, बल्कि मानवता और समाज सेवा के सिद्धांतों पर जीने वाली पार्टी हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'हमने लाइसेंस राज को किया खत्म', जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार में हुआ समग्र विकास

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा गरीब समर्थक रहा है, हर संभव तरीके से हाशिए के लोगों का ख्याल रखता है। महामारी के दौरान लोगों को भूख से बचाने के लिए, पीएम मोदी ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की, जिसके तहत हर पात्र व्यक्ति को 5 किलो गेहूं / चावल और 1 किलो दाल प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह एक सक्रिय और समर्थक उत्तरदायी सरकार है। और उसी का एक उदाहरण यूक्रेन युद्ध के दौरान बचाव है। हजारों भारतीय छात्र संघर्ष क्षेत्र में फंस गए थे और उन्हें सुरक्षित उनके घर वापस लाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान