BJP Foundation Day: जेपी नड्डा बोले- भाजपा ग़रीबों की पार्टी, सेवा ही हमारा लक्ष्य है

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा गरीबों की पार्टी है और सेवा ही इसका लक्ष्य है। नड्डा ने कहा कि 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए 3-3, 4-4 पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया।आज उनकों भी याद करने का अवसर है। नड्डा ने कहा कि देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी ग़रीबों की पार्टी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भाजपा और हमारी NDA को मिलाकर हमारी आज 18 राज्य में सरकार है। हम भाजपा को इस तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज स्थापना दिवस के मौके पर मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी रूपी नन्हें से पौधे को अपने खून और पसीने से सींच कर एक वृक्ष बनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी दूरदर्शी सोच से उस वृक्ष को विशालकाय वट वृक्ष बना दिया है। 42वें स्थापना दिवस की राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा  के असंख्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह