जेपी नड्डा बोले- पहले परिवारवाद, जातिवाद और धर्म की राजनीति होती थी, आज मोदी ने विकासवाद को आगे किया

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर हैं। आज उन्होंने पश्चिम बंगाल में नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तो हमला किया। साथ ही साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां भी बताई। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि जब लोग मुझसे बोलते हैं कि देश बदल रहा है, तो मैं कहता हूं कि देश बदल नहीं रहा है, देश बदल गया है। आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले परिवारवाद, जातिवाद, धर्म की राजनीति होती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती देते हुए विकासवाद को आगे बढ़ा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा विवाद पर MEA ने कहा- किसी का निजी विचार सरकार का विचार नहीं, भारत का जवाब सार्वजनिक

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले की सरकार में देश में आवास योजनाओं के अंतर्गत एक या डेढ़ लाख आवास ही बनते थे। आज मोदी सरकार में पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2.5 करोड़ आवास बन कर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज 12 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिल रहा है, जिसमें से 76 लाख लाभार्थी बंगाल से हैं। 28 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल रहा है, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हमारी GDP जो कभी 112.33 लाख करोड़ थी, वो बढ़कर अब 232 लाख करोड़ हो गई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 2014 में हमारी रैंकिंग 142 थी, जबकि आज हम 63वें स्थान पर खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के 265 तालुकों में सूखा, जमीनी जायजा लेने 8 अक्टूबर को पहुंचेगी Central Team

Siang Project को लेकर अरुणाचल के मंत्री बोले, सुरक्षा और स्थानीय हित दोनों जरूरी

Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया