जबलपुर में बोले जेपी नड्डा, गांधीजी ने शुरू किया आजादी का आंदोलन, लेकिन इसमें जोश भगत सिंह और नेताजी जैसे युवाओं ने भरा

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2022

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश ऑर्गेनिक खेती में नंबर एक प्रदेश बनकर खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तीव्र गति से लागू करने वाला मध्य प्रदेश है। सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे ज्यादा खाते मध्य प्रदेश में खुले हैं। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर पांचवी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। मध्य प्रदेश में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। उज्ज्वला योजना के तहत पूरे देश में 9 करोड़ से अधिक और अकेले मध्य प्रदेश में 80 लाख गैस कनेक्शन गरीब बहनों को दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: MP में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस का हाल बहुत खराब, खुद उनके नेता कहते हैं- पार्टी में महामंत्री-मंत्री हैं, कार्यकर्ता नहीं

यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि किसी भी देश के लिए, किसी भी समाज के लिए युवाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। वे एक प्रकार से रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। वो देश को आगे ले जाने में, समाज में बदलाव लाने में एक क्रांतिकारी भूमिका अदा करता है। गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन ने तब गति पकड़ी, जब भारत का युवा देश की आज़ादी के लिए आगे चल पड़ा। महात्मा गांधी ने आज़ादी का आंदोलन 1915 से शुरू किया और 1925 तक बढ़ाने की कोशिश की लेकिन इसमें गति तभी आई जब कहीं सुभाष चंद्र बोस, कहीं शहीद भगत सिंह, कहीं सुखदेव, कहीं राजगुरु ने आज़ादी की लड़ाई में एक नई जोश और उमंग डालने का काम किया।  

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का