हिमाचल प्रदेश में बोले जेपी नड्डा, भारत में चल रहा विश्व का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान

By अंकित सिंह | Aug 20, 2022

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने नाहन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल का विलय हुआ और हिमाचल प्रदेश राज्य बना। जब हिमाचल का गठन हुआ तो, उसमें सिरमौर का गठन इसी चौगान के ऐतिहासिक मैदान में हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा, हमारे काम करते हुए लोग और परिवार मात्र 2 दिन की पैदाइश नहीं हैं। 3-3, 4-4 पीढियां खप गई हैं, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। मुझे आजादी के अमृत महोत्सव में अपने आप को शामिल करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए राठौड़, बोले- आतंकियों का अड्डा बन चुका है राजस्थान

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया में सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है। आज भारत में 75 हजार से ज्यादा स्टार्टअप खड़े हो गए हैं और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण विश्व की अर्थव्यवस्था बहुत धीमी हो गई थी और कईं जगह तो रुक ही गई थी। लेकिन उस समय भी भारत के विकास की रफ्तार बनीं रही और आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश भर में लगभग 11 करोड़ टॉयलेट बनें हैं। जिनमें से 1.72 लाख हिमाचल प्रदेश में बनें हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में लगभग 10,225 किमी लंबी सड़कें बनी हैं। जिस पर लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर