जयपुर में नड्डा ने की ‘जन आक्रोश यात्रा’ की शुरुआत, बोले- जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है कांग्रेस

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान पहुंचे हैं। जयपुर में उन्होंने जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राज्य सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के तहत 2 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और भाजपा की नीतियों को उन तक पहुँचाया जाएगा। मैं इस यात्रा के लिए राजस्थान भाजपा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से, जब चीन लड़खड़ा रहा है, अमेरिका ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है, यूरोप की हालत सही नहीं है... ऐसे हालातों में भी भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ‘जन आक्रोश यात्रा’ का उद्देश्य राज्य सरकार को उसकी चौथी वर्षगांठ पर घेरना है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने किया स्पष्ट, परिवार में कोई समस्या नहीं, बहन ने भी कही यह बात

भाजपा अद्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान का विकास ना हो, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हो कि आपकी बहनें सुरक्षित रहें, यहां रोजगार के अवसर बनें... अगर आप चाहते हैं कि राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटें, बिजली के दाम घटें तो इस सरकार को गद्दी से हटाना ही होगा। राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा है। इससे पहले नड्डा जयपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुन राम मेघवाल, सीपी जोशी, राज्यवर्धन राठौर, दीया कुमारी समेत पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। 

प्रमुख खबरें

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश