JP Nadda In Ayodhya । नड्डा बोले: भाई-बहन की पार्टी बन गई है कांग्रेस, सपा सिर्फ परिवार का विकास करती है

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर लगातार जारी है। आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या पहुंचे थे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अयोध्या में जेपी नड्डा ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इस मंदिर के निर्माण को लटकाने का काम कांग्रेस करती थी। इसी राम मंदिर के राम भक्तों पर समाजवादी पार्टी ने गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा कि आजकल अखिलेश यादव मंदिर में घंटी बजाने जा रहे हैं। जितनी घंटी बजानी है, बजा लो आपकी बज गई है घंटी। नड्डा ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में परिवारवादी पार्टियां हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी, न तो भारतीय रह गई है, न राष्ट्रीय पार्टी रह गई है। ये सिर्फ दो भाई-बहनों की पार्टी रह गई है। सिर्फ भाजपा ही विचारों की पार्टी है। अखिलेश पर हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सिर्फ परिवार का विकास करती है। एक ही परिवार से कोई एमपी, कोई एमएलए, कोई जिला पंचायत अध्यक्ष, कोई सदस्य होता है। ये परिवारवादी पार्टी है। भाजपा लोगों का विकास करती है। ये अंतर हो दोनों पार्टियों में। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आती है तो किसी एक जाति का भला होता है, बसपा की सरकार आती है तो किसी दूसरी जाति का भला। सपा के साथ जो लोग आज लगे हैं, ये वही हैं जो इस इंतजार में रहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो थाना भी हमारा होगा, जिला भी हमारा होगा। बाकी दुनिया जाए, जहां जाना हो। चाहे बिजली हो, पानी हो, सड़क हो कोई भी बात करें, कभी भी सपा और कांग्रेस विकास की बात नहीं करते। लेकिन जब हम आते हैं तो हम अपना रिकॉर्ड लेकर आते हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच