कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर जेपी नड्डा का तंज, कहा- पहले अपना कुनबा संभालो, फिर...

By अंकित सिंह | Sep 02, 2022

देश की राजनीति फिलहाल गर्म नजर आ रही है। 2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरणों को साधने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस से ही जमीनी पकड़ को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के इस  भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा लगातार हमले कर रही है। इन सब के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। कांग्रेस के भारत जोड़ो इस यात्रा का मजाक उड़ाते हुए नड्डा ने कहा कि पहले तो उन्हें अपना कुनबा संभालना चाहिए। बाद में भारत में जोड़ो यात्रा की बात करनी चाहिए। आपको बता दें कि हाल के दिनों में कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे गुलाम नबी आजाद और प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का नाम सामने है।

इसे भी पढ़ें: UP में मदरसों के सर्वे पर बोले अल्पसंख्यक मंत्री, मुस्लिम समुदाय की उन्नति के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध

दरअसल, जेपी नड्डा हरियाणा के कैथल में थे जहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार लगातार किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। पिछड़े वर्गों को विकास में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। वहीं, अन्य पार्टियां परिवार के आधार पर खड़ी है और परिवार को ही बढ़ाने का काम कर रही हैं। वहीं भाजपा देश की जनता और उसकी ताकत को बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब शिवसेना किसकी पार्टी रह गई है। एक परिवार की पार्टी रह गई है। असली शिवसेना के जो लोग थे उन्हें छोड़ दिया। 

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल