भाजपा का मिशन बिहार, मोक्ष की धरती गया से जेपी नड्डा करेंगे चुनावी शंखनाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जो बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा होगी। भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि नड्डा राज्य के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह गया में जनसभा को संबोधित करने से पहले पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और जेपी निवास भी जाएंगे जहां जयप्रकाश नारायण रहते थे। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने 2009 में किया था निराश, 2020 में JDU से भी नहीं मिला मौका, पूर्व सिपाही से कैसे पिछड़ गए गुप्‍तेश्‍वर पांडेय

नड्डा बाद में पटना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, सांसद, विधानसभा चुनाव उम्मीदवार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान 28 अक्टूबर को होगा।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal