सिख दंगे को लेकर जेपी नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- जिनके हाथ खून से रंगे थे, वे वोट मांगने आ रहे हैं

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पंजाब में है। पंजाब में उन्होंने चुनावी सभा किया अपने चुनावी सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है, धार्मिक गुरुओं की धरती है, पुण्यभूमि है। देश की आजादी से लेकर, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के वीरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ये शहीद भगत सिंह जी की भूमि है। मैं ऐसी भूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के बारे में, सिख भाइयों के बारे में सभी लोगों ने बड़ी-बड़ी बातें की। लेकिन आज तक किसी ने सिख भाइयों के लिए, किसानों के लिए वो सब नहीं किया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। नड्डा ने कहा कि गुरुद्वारों में पहुंचने वाले लंगर के सामान पर पहले की सरकारों में टैक्स लगता था। मोदी जी ने सभी गुरुद्वारों को लंगर के लिए टैक्स फ्री कर दिया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए वर्षों से मांग हो रही थी। कितने ही नेता आए जो पंजाब की और देश की गद्दी पर बैठे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। मोदी जी ने 120 करोड़ रुपये की लागत से करतारपुर कॉरिडोर बनाकर लाखों श्रद्धालुओं के गुरुद्वारे तक जाने की व्यवस्था की है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में दंगे हुए। कांग्रेस पार्टी के नेता तब कहते थे कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब ये आपके सामने वोट मांगने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी