भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वैष्णो देवी धाम के दर्शन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

जम्मू|  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और पूर्ववर्ती राज्य के दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित होने के बाद क्षेत्र का उनका यह पहला दौरा है।

नारेबाजी के बीच नड्डा ने अपना वाहन रोका और उत्साही कार्यकर्ताओं से माला, फूल तथा शॉल प्राप्त की। उन्होंने हालांकि मीडिया से बात नहीं की।

नड्डा ने अपने परिवार, जितेंद्र सिंह, रविंदर रैना और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी जम्मू-कश्मीर तरुण चुग के साथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर से लौटने के बाद नड्डा ने आगामी चुनावों से पहले केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पार्टी नेताओं के साथ विचार-मंथन किया।

रैना ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस साल के अंत में जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.76 फीसदी वोटिंग

Diwali पर आए मेहमानों को चाय के साथ परोसें लौकी के छिलके से बने क्रिस्पी कबाब, नोट करें रेसिपी

Vitamin E Capsule और Petroleum Jelly से बनाएं खास Hand Cream, स्किन रहेगी मुलायम

India vs New Zealand ODI: अनुभवहीन गेंदबाजी के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नजरें Rohit और Kohli पर