जेएसडब्ल्यू-पोस्को ओडिशा के क्योंझर में अत्याधुनिक इस्पात संयंत्र लगाएंगीः मुख्यमंत्री, Majhi

By Prabhasakshi News Desk | Nov 02, 2024

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू समूह और दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पोस्को का संयुक्त उद्यम उनके गृह जिले क्योंझर में एक अत्याधुनिक इस्पात संयंत्र स्थापित करेगा। जेएसडब्ल्यू-पोस्को संयुक्त उद्यम के संयंत्र के लिए स्थान के चुनाव को लेकर देश भर में चल रही अटकलों के बीच माझी ने यह जानकारी दी। दिवाली मनाने के लिए क्योंझर की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे माझी ने संवाददाताओं से कहा, आगामी मेक-इन ओडिशा सम्मेलन को लेकर दिल्ली और मुंबई में आयोजित हमारे कार्यक्रम के दौरान मैंने क्योंझर जिले में एक इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए जेएसडब्ल्यू और पोस्को दोनों के साथ चर्चा की थी। 

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!