न्यायाधीश ने ट्रम्प की भतीजी की किताब के प्रकाशन पर लगाई रोक, हैं कई सनसनीखेज किस्से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भतीजी मैरी एल. ट्रम्प की परिवार के बारे में खुलासे करने वाली किताब के प्रकाशन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। न्यूयॉर्क के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हल बी. ग्रीनवाल्ड ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए मैरी ट्रम्प और उनके प्रकाशक से यह स्पष्टकरने को कहा कि उन्हें किताब ‘टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माय फैमली क्रिएटिड द वर्ल्ड डेंजरस मैन’ प्रकाशित करने से क्यों ना रोका जाए। मामले पर अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी। किताब को 28 जुलाई को जारी किया जाना है। मैरी ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े भाई फ्रेड ट्रम्प जूनियर की बेटी हैं। फ्रेड ट्रम्प जूनियर का निधन 1981 में हो गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर