एक्ट्रेस जूही चावला के भाई की हुई थी दर्दनाक मौत, जब भी याद आती है तो...

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2020

बॉलीवुड की एक्ट्रेस जूही चावला के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। जूही अपने साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखती हैं। जूही के साथ काम करने वाले हमेशा कहते है कि जूही चावला बहुत ही खुश मिजाज है, लेकिन हाल ही में दिए गये एक इंटरव्यू में जूही भावुक होकर रोने लगी। उनके ये आंसू उनके सगे भाई बॉबी चावला के लिए थे। अपने भाई को याद करते हुए जूही चावला फफक-फफक कर रोने लगी।

आपको बता दें कि आज से लगभग 6 साल पहले जूही चावला ने अपने भाई को हमेशा के लिए खो दिया था। 9 मार्च 2014 में बॉबी चावला की मौत हो गई थी। जूही चावला ने अपने भाई की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि भाई मुझसे 8 साल बड़े थे। हम सब उन्हें बहुत प्यार करते थे। भाई जब पहली बार अस्पताल गये तब से वहां से लौट कर नहीं आये। 2010 में वह कोमा में चले गये थे। इसके बाद का ज्यादा समय उनका आईसीयू मे बीता था। 4 साल तक शरीर से उनकी जंग चली और 2014 में उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: 9 साल पहले ही बन चुकी है कोरोना वायरस पर ये फिल्म, फैलने की वजह बेहद दर्दनाक

जूही चावला ने अपने इंटरव्यू में कहा कि माता-पिता तो पहले ही छोड़कर चले गये थे। भाई के जानें से किसी बड़े का हाथ सर से हट गया। वह मुझसे बड़े थे इसलिए हम ज्यादा करीब नहीं थे लेकिन माता-पिता के गुजर जाने के बाद लोगों को लगता था कि हमेशा मेरे साथ रहने वाले हैं। अक्सर लोग मुझसे कहते हैं कि आप इतनी विनम्र और सरस क्यों हैं, मैं हमेशा कहती हूं कि मैंने सबसे अच्छा और सबसे बुरा देखा है।

आपको बता दें कि अप्रैल 2010 में गहरे आघात के बाद वह कोमा में चले गए थे। बॉबी सुपरस्टार शाहरुख खान की मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ में सीईओ रहे थे।

प्रमुख खबरें

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस