गरीबों की मदद के लिए आगे आयीं जूही चावला, भूमिहीन किसानों को खेती के लिए दे दी अपनी जमीन

By रेनू तिवारी | May 22, 2020

देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्या भी हो रही हैं। लॉकडाउन के कारण कई लोगों के पास दो वक्त की रोटी भी नहीं है। हर गरीब को रोटी मिल सके इसके लिए सरकार और जनता अपने अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस संकट की घड़ी में मदद के लिए सामने आये। बॉलीवुड के लगभग हर बड़े सिताने से गरीबों की मदद हो और कोरोना के संकट से मुक्ति मिले इसके लिए सरकार को आर्थिक मदद की हैं। 

इसे भी पढ़ें: हॉटनेस अलर्ट! इलियाना डी'क्रूज़ की ताजा तस्वीरें देखकर थोड़ी देर के लिए थम जाएंगी आपकी सांसे

शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, कपिल शर्मा, सोनम कपूर यहां तक कि साउथ इंडियन सिनेमा सहित तमाम कलाकारों ने सरकार को संकट की घड़ी में अपना-अपना आर्थिक योगदान दिया हैं। सोनू सूद जो सिनेमा के सुपरस्टार तो नहीं है लेकिन उन्होंने जमीन पर उतर कर जिस तरह से गरीबों की मदद की है वह लोगों के दिल में बस गये हैं। सोनू सूद ने गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए 10 बसें चलवाई और उनको उनके घर पहुंचाया। यहां तक की रोज 45 हजार लोगों के खाने का इंतजाम भी करते हैं। मदद की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया हैं वह है बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला का। 

 

इसे भी पढ़ें: रणवीर शौरी को एक गर्भवती महिला की मदद करना पड़ा भारी, मुंबई पुलिस गाड़ी ले गयी थाने

जूही चावला ने मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित अपनी जमीन को गरीब किसानों को खेती करने के लिए दे दिया हैं। यहां पर किसान कुछ भी खेती करके अपने उसका एक हिस्सा अपने लिए रख सकते हैं। जूही चावला ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि ये उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिनके पास खेती करने के लिए जमीन नहीं है। इस जमीन पर वह खेती करके अपने लिए अजीविका कमा सकते हैं। 


प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana