जूही चावला ने शाहरुख खान को लेकर किए कई खुलासे, कहा- रात को ढाई बजे पहुंच गए थे घर

By टीम प्रभासाक्षी | Sep 24, 2021

हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला 'जी कॉमेडी शो 'के सेट पर पहुंची थीं,जहां उन्होंने किंग खान, सुपर स्टार शाहरुख खान को लेकर कई खुलासे किए। आपको बता दें कि जूही चावला कई फिल्मों में शाहरुख की को-स्टार रह चुकी हैं। उन दोनों की लोकप्रिय फिल्म 'डर', जिसमें शाहरुख किरण नाम की लड़की से एकतरफा प्यार करते हैं और किरण का जीना मुश्किल कर देते हैं। फिल्म में किरण के किरदार में नजर आई अभिनेत्री जूही चावला ने अब सेट पर बताया है कि एक बार शाहरुख उनके घर रात के 2:30 बजे पहुंच गए थे। 

इसे भी पढ़ें: कैटरीना संग शादी से पहले इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की कौशल, रिलीज डेट फाइनल 

वहीं, लाफिंग बुद्धा फराह खान ने भी शाहरुख की देर से पहुंचने की आदत पर तंज कसते हुए कहा कि- हम सब जानते हैं, जब शाहरुख सुबह 9:00 बजे आने के लिए कॉल करते हैं, तो हमें पता होता है कि शाहरुख दोपहर 2:00 बजे आने वाले हैं। हालांकि अगर वह अचानक 11:00 बजे आ जाते हैं, तो सब चीजें गड़बड़ हो जाती हैं ।और हमें जल्दी-जल्दी चीजों को बदलना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल