जूलियन असांजे ने अपनी वकील संग शादी रचाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

 लंदन| विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने दक्षिण पूर्व लंदन की बेलमार्श जेल में बुधवार को अपनी वकील मंगेतर से शादी की।

शादी का जोड़ा पहने मोरिस अपने बेटों और असांजे के पिता रिचर्ड के साथ जेल पहुंचीं। मोरिस ने कड़े जेल नियमों के तहत हुए छोटे कार्यक्रम से पहले गार्जियन में लिखा, ‘‘ आज मेरी शादी का दिन है। मैं अपने जीवन के प्यार के साथ शादी रचाउंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे दो बेटों के पिता मेरे पति एक शानदार व्यक्ति, बुद्धिमान एवं मजाकिया हैं। उनमें सही और गलत की गहरी समझ है और वह साहसी प्रकाशक के तौर पर अपने काम के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।’’

बताया जाता है कि यह दंपत्ति शादी का खर्च स्वयं उठाएगा और उसने अपने समर्थकों से शादी का उपहार देने के बजाय असांजे के वास्ते दान करने का आह्वान किया ताकि असांजे को मुक्त कराया जा सके।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान