Venus Transit से खुलेगा इन राशियों का भाग्य, क्या आपकी Zodiac Sign भी है इस List में?

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 04, 2026

आज की ऊर्जा पुरानी बातों को नए सिरे से देखने का है और साथ ही नई शुरुआत होने के चांस भी काफी नजर आ आ रहे हैं। असल में जिन राशियों का लग्न या भाव शुक्र के इस बदलाव से छू रहा है, उनके लिए आज दिन काफी अच्छा बनने वाला है। 

मेष राशि

सकारात्मक पक्ष- काफी पुराना कोई संपर्क अचानक से काम आ जाएगा, नेटवर्किंग में जोश बना रहेगा।

 - नकारात्मक पक्ष- यदि आप जरुरत ज्यादा महत्वाकांक्षी बनने से बचें। वही बुध वक्री के चलते नया एग्रीमेंट को रोक दें।

- प्रेम और पारिवारिक संबंध- शुक्र के पंचम भाव में आने से पार्टनर के साथ रोमांस में एक क्रिएटिव टच नजर आएगा। अगर घर की बात करें, तो गुरु का साथ माहौल को हल्का और सहयोगी बनाए रखें।

 - आर्थिक स्थिति- इस समय गुरु पुष्यामृत योग चतुर्थ भाव में है और वर्कआउट के बीच पानी पीना बिल्कुल न भूलें।

 - करियर और कारोबार- आपका रुका हुए पुराना प्रोजेक्ट नेटवर्किंग के दम पर आगे खिसक सकता है।

 - उपाय- अपने किसी पुराने दोस्त को फोन करें, शिवलिंग पर जल जरुर चढ़ाएं।

 - शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

वृषभ राशि

- सकारात्मक पक्ष- आज का दिन टीम वर्क में रंग लेकर आएगा, आपकी लीडरशिप क्वालिटी क्षमता को लोग पहचानेंगे। 

 -नकारात्मक पक्ष- बुध वक्री तीसरे भाव में है, तो बातचीत में गलतफहमी न बने इसका खास ख्याल रखें।

 - प्रेम और पारिवारिक संबंध- लग्नेश के राशि बदलने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत में गर्माहट रहने वाली है।

 - आर्थिक स्थिति- करियर संबंधित कमाई में स्थिरता देखने को मिलेगी, शाम को महंगी शॉपिंग से हाथ रोक लें, तो सबसे बेहतर है।

 - हेल्थ- यदि आपको तनाव से सिर भारी लगता है, तो इसके बीचों-बीच में छोटा ब्रेक लेकर लंबी सांस जरुर लें।

 - करियर और कारोबार- आपके इनोवेटिव आइडिया आज बॉस को पसंद आने वाले हैं, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 - उपाय- माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें, ऐसा करने से करियर में लाभ प्राप्त होगा।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

सकारात्मक पक्ष- आज आपको विदेशी क्लाइंट या कोई दूर के काम से लाभ मिलेगा। 

- नकारात्मक पक्ष- पैसों से संबंधित जुड़े नए फैसले भावनाओं में बहकर न लें, थोड़ा ठहरकर सोचें।

 - प्रेम और पारिवारिक संबंध- मिथुन राशि में शुक्र के तीसरे भाव में आने से बातचीत में रोमांटिक कॉन्फिडेंस नजर आएगा। माता-पिता के साथ कोई आध्यात्मिक बात मन को सुकून दे सकती है।

 - आर्थिक स्थिति- गुरु पुष्यामृत धन भाव में है, पुराने लेन-देन को फिर से खंगालना फायदेमंद का सौदा होगा।

 - स्वास्थ्य- आपकी ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहने वाला है, दिमाग भी हल्का फील करेगा।

 - करियर- कानूनी या कागजी काम में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

 - उपाय: लक्ष्मीनारायण मंदिर जाकर सफेद फूल चढ़ाएं, मन ही मन मंत्र दोहराएं।

कर्क राशि

सकारात्मक पक्ष- सोच में गहराई नजर आएगी, व्यवहार भी पहले से ज्यादा मैच्योरिटी आएगी।

नकारात्मक पक्ष- बोलने से पहले एक बार जरुर सोचें, बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

 प्रेम और पारिवारिक संबंध- शुक्र के दूसरे भाव में आने से परिवार में एक शाही-सा माहौल बनेगा। पिता की तरफ से धन लाभ के भी आसार हैं। 

- आर्थिक स्थिति- योगकारक मंगल लाभ भाव में बैठे हैं, जिससे आपको कोई दोहरी अच्छी खबर मिल सकती है।

 - हेल्थ- लग्न पर गुरु की मौजूदगी से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहेगी।

 - करियर और कारोबार- रुके हुए सारे काम आज निपटा लें, किसी भी फैसले पर हड़बड़ी न करें।

 - उपाय: घर के मंदिर में दीया जलाएं और आज के दिन हनुमान चालीसा जरुर सुनें।

 शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

सिंह 

सकारात्मक पक्ष- आकर्षण और आत्मविश्वास आज चरम पर होगा, तारीफें भी खूब मिलेंगी।

 नकारात्मक पक्ष- बुध वक्री बारहवें भाव में हैं, कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले कागजात दो बार जरुर चेक करें।

 - प्रेम और पारिवारिक संबंध- पहले से भी और बॉन्डिंग पार्टनर के साथ गहरी होगी, वहीं भाई-बहनों के साथ भी मन हल्का रहेगा।

 - आर्थिक स्थिति- सरकारी स्कीम या लंबी अवधि के निवेश से आज लाभ होगा।

 - हेल्थ- सेहत में काफी सुधार होगा, वॉक जरुर करें।

 - करियर और कारोबार- आपकी समझदारी आज सहकर्मी और बॉस दोनों नोटिस करेंगे।

 - उपाय- शिव जी का दूध से अभिषेक करें, आज खुद के लिए कुछ खास चीज खरीद लाएं।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि

सकारात्मक पक्ष: आज अपने ऑनलाइन खर्चों पर ध्यान दें। इससे बेवजह चल रहे सब्सक्रिप्शन या फालतू खर्चों का पता चल सकता है।

नकारात्मक पक्ष: फिलहाल किसी नई नेटवर्किंग या निवेश योजना में शामिल होने से बचें। साथ ही, ऑफिस की गपशप से दूरी बनाए रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: शादीशुदा जीवन में आपसी भरोसा और समझ बनी रहेगी। वहीं, जीवनसाथी के साथ भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी पहले से बेहतर होगा।

आर्थिक स्थिति: आय बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने या अतिरिक्त कमाई के योग भी बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: खानपान में किए गए अच्छे बदलाव का असर अब आपकी सेहत पर साफ दिखाई देने लगेगा। शरीर पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस होगा।

करियर और कारोबार: नौकरी और व्यापार में आज कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

उपाय: सुबह पक्षियों को अलग-अलग तरह के अनाज खिलाएं।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

तुला राशि

सकारात्मक पक्ष: आज रचनात्मक कामों में नई सोच और अलग तरीका अपनाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

नकारात्मक पक्ष: पैसे से जुड़े मामलों में अहंकार से बचें। साथ ही, अभी किसी नए समझौते या एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने में जल्दबाजी न करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम संबंधों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में भी खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहेगा।

आर्थिक स्थिति: आमदनी बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: आज पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप खुद को फिट व सक्रिय महसूस करेंगे।

करियर और कारोबार: नौकरी और कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बीच आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

उपाय: सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

सकारात्मक पक्ष- आज आपके भाग्य साथ देगा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

नकारात्मक पक्ष- भाग्य से संबंधित पुरानी बातों पर एक बार नजर जरुर डालें, वादे जल्दबाजी में न करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध- मंगल की साझेदारी भाव में मौजूदगी रिश्तों को व्यावहारिक आधार देगी और घर के सदस्यों से तालमेल भी बढ़ेगा।

आर्थिक स्थिति- भाग्य भाव में दोहरा शुभ योग वित्तीय स्थिरता की तरफ इशारा कर रहा है।

 हेल्थ- आज शरीर में एक्टिव और लय दोनों बनी रहेही।

करियर और कारोबार- शुक्र के करियर भाव में आने से एक शाही आत्मविश्वास झलकेगा। 

उपाय- शाम के समय घर में घी का दीपक जरुर जलाएं।

 शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

धनु राशि

सकारात्मक पक्ष: आज किसी पुराने पैसे या जरूरी मामले पर फिर से ध्यान देने से आपको फायदा मिल सकता है।

नकारात्मक पक्ष: किसी बात को छिपाने या अधूरी जानकारी देने से बचें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद भी मिलेगा।

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्ज या रुका हुआ भुगतान पूरा करने में सफलता मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: मानसिक थकान कम करने के लिए कुछ समय ध्यान (मेडिटेशन) करें, इससे अच्छा महसूस होगा।

करियर और कारोबार: रिपोर्ट तैयार करने, लिखने या प्रेजेंटेशन देने वाले काम में आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

उपाय: भगवान बृहस्पति को पीले चावल अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

 मकर राशि

सकारात्मक पक्ष: आज साझेदारी के कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा।

नकारात्मक पक्ष: आज खर्च सोच-समझकर करें। बिना जरूरत के पैसे खर्च करने से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल भी खुशहाल और सहयोग से भरा रहेगा।

आर्थिक स्थिति: साझेदारी से जुड़े कामों में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: नियमित दिनचर्या और समय पर खानपान आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखेगा।

करियर और कारोबार: अनुशासन और मेहनत की वजह से आज अधिकारी और वरिष्ठ आपके काम की सराहना कर सकते हैं।

उपाय: मंदिर में घी और रुई का दान करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

सकारात्मक पक्ष- पर्सनल तौर पर रिदम और महत्वाकांक्षाएं दोनों ही चरम पर रहने वाली है।

नकारात्मक पक्ष- आज के दिन जरुरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी होने से बचें, संतुलन बनाए रखना काफी जरुरी है।

 प्रेम और पारिवारिक संबंध- साझेदारी में आज एक शाही और आत्मविश्वासी हवा बहेगी, परिवार में शनि अनुशासन बनाएंगे।

आर्थिक स्थितियां- जीवन में प्रतिस्पर्धा से संबंधित कमाई में आज दैवीय सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- कोई भी पुरानी स्किन रिलेटेड परेशानी आज ध्यान दें, डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

 करियर और कारोबार- रचनात्मक कामों में सूर्यदेव आज व्यावहारिक बदलाव लाएंगे।

 उपाय- अपने हैसियत के अनुसार ही आज दान-पुण्य कार्य करें।

 शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 8

मीन राशि

सकारात्मक पक्ष- आज आप रचनात्मकता और प्रेम, दोनों में आज दैवीय कृपा बरसेगी।

नकारात्मक पक्ष- आज आप प्रेम में कोई नया बड़ा फैसला लेने से बचें। 

प्रेम और पारिवारिक संबंध- पुराने प्रेम संबंधों पर नए सिरे से सोचना आज शुभ रहने वाला है। लेकिन एकांत भाव से चलते मन में हल्की बेचैनी भी रह सकती हैं।

आर्थिक स्थिति- पंचम भाव में दोहरा शुभ योग आज गुप्त लाभ मिलेगा।

 हेल्थ-  ध्यान और मेडिटेशन से आज मानसिक शांति मिलेगी। 

करियर और कारोबार- प्रतियोगिता में सिर्फ आकर्षण और ज्ञान दोनों काम आने वाले हैं।

उपाय - शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें, मन ही मन में शांति की प्रार्थना करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

प्रमुख खबरें

ये किस देश को तेल बेच आया भारत का जहाज, पागल हुए कई देश

भारत ने खोल दिए चीन के लिए दरवाजे, दे दी बड़ी छूट

तेहरान में भारत ने दिखाया दम, फूट-फूट कर रोए ईरानी राष्ट्रपति

Hindu Mythology: क्यों कहलाती हैं मां लक्ष्मी चंचला? जानें Goddess of Wealth से जुड़ा यह बड़ा Secret