'दिल्ली में जंगलराज', केजरीवाल का केंद्र और LG पर निशाना, बोले- आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए

By अंकित सिंह | Jun 27, 2023

राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र और उपराज्यपाल पर निशाना साधते रहे हैं। प्रगति मैदान में हुए वारदात के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि दिल्ली में जंगलराज है, अगर आप लोगों से कानून व्यवस्था नहीं सुधरती तो हमें दे दीजिए। केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार और वह अपनी पूरी ऊर्जा दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pragati Maidan Robbery | दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट, अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगा इस्तीफा!

दिनदहाड़े लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

प्रगति मैदान सुरंग में एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक के दम पर लूटपाट करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी की कैब को रोकते और दोनों से बंदूक के दम पर लगभग दो लाख रुपये नकदी से भरा बैग लूटते नजर आए थे। पिछले शनिवार को लूट की इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया था, तब दोनों नकद की आपूर्ति करने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar में भारतीय Sprinters को बड़ा झटका, Animesh Kujur और Gurindervir Singh घरेलू मैदान पर हुए पस्त

Ratlam में पिकनिक के दौरान हादसा: 2 टीचर और एक छात्र की डूबने से मौत

CM Mohan Yadav ने Rewa और शहडोल में बाढ़ राहत और चिकित्सा शिविर लगाने के दिए निर्देश

Raj Kumar Shukla जयंती पर CM Samrat Choudhary ने दी श्रद्धांजलि, स्मारिका का विमोचन