By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026
झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के डिविजन ए के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। झारखंड ने ओडिशा के खिलाफ निर्धारित समय में 1-1 से बराबरी के बाद शूटआउट में 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-1 से हराया।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में झारखंड का सामना मध्य प्रदेश से जबकि हरियाणा की भिड़ंत छत्तीसगढ़ से होगी।