जुपिटर की आंध्र प्रदेश में 2700 करोड़ रुपये के निवेश से संयंत्र स्थापित करने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

जुपिटर रिन्यूएबल्स आंध्र प्रदेश में सौर सेल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 2,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। राज्य में संयंत्र स्थापित करने वाली यह तीसरी कंपनी होगी। राज्य तेजी से सौर मॉड्यूल और सेल उत्पादन में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

जुपिटर राज्य में सौर ऊर्जा विनिर्माण आधार स्थापित करने वाली तीसरी कंपनी है। राज्य अब इस क्षेत्र में गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे अग्रणी राज्यों को चुनौती दे रहा है। इससे पहले, इंडोसोल को एक ऊर्ध्वाधर एकीकृत सौर पीवी विनिर्माण इकाई में 69,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए मंजूरी मिली थी।

वहीं प्रीमियर एनर्जीज भी राज्य में दो चरणों में निवेश कर रही है। पहले चरण में 5 गीगावाट इनगॉट एवं सौर वेफर विनिर्माण में 1,742 करोड़ रुपये का निवेश होगा और दूसरे चरण में 8 गीगावाट सौर सेल विनिर्माण में 4,200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। एन. चंद्रबाबू नायडू सरकार के पिछले साल सत्ता में आने के बाद से राज्य में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश में उछाल देखा गया है।

प्रमुख खबरें

नौकरी के नाम पर Cambodia में Human Trafficking, मास्टरमाइंड समेत 5 पर NIA का शिकंजा।

Cockroach कमेंट पर बवाल के बाद CJI Surya Kant की सफाई, Media ने मेरी बात को गलत पेश किया

India और Iraq के रिश्ते होंगे और गहरे, PM Modi ने नए प्रधानमंत्री को दी बधाई और शुभकामनाएं

New Aadhaar App: बंद हो रहा mAadhaar ऐप, फोन से तुरंत डिलीट करके ये वाला करें इंस्टॉल, जानें फायदे