Health Tips: सिर्फ 15 दिन लौकी जूस से शरीर होगा डिटॉक्स, स्किन बनेगी बेदाग और ग्लोइंग

By अनन्या मिश्रा | Oct 02, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बन गया है। हर अक्सर समय बचाने या सुविधा के चक्कर में तला-भुना, प्रोसेस्ड या बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अनहेल्दी खाने का सीधा और बुरा असर पड़ता है। जिस कारण हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इनमें वजन बढ़ना, पेट से जुड़ी समस्याएं और पोषक तत्वों की कमी शामिल है। इसलिए हेल्दी और अच्छी डाइट लेना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी ही सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अद्भुत गुणों भरपूर है। इस सब्जी का नाम लौकी है। 

इसे भी पढ़ें: Nightmare Bacteria: एंटीबायोटिक्स पर भारी 'नाइटमेयर बैक्टीरिया', CDC ने जारी किया घातक अलर्ट

पेट होगा सही और डाइजेशन भी दुरुस्त होगा

लौकी के जूस का फायदा डाइजेशन पर प़ड़ता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। फाइबर की मौजूदगी की वजह से लौकी का जूस आसानी से पेट को साफ करता है।

खाली पेट लौकी का जूस पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी डाइजेशन से संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह जूस पेट की आंतरिक परत को शांत करके पेट में एक्स्ट्रा एसिड को बेअसर करता है। लौकी का जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है। यह जूस डाययूरेटिक के रूप में भी काम करता है, जोकि किडनी को साफ करने में सहायता करता है।

लौकी का जूस हेल्थ के लिए नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। क्योंकि स्किन का स्वास्थ्य आंतरिक स्वास्थ्य का आईना होता है। लौकी का जूस स्किन पर भी पॉजिटिव असर डालता है। लौकी में 90% से अधिक पानी होता है। खाली पेट इस जूस का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पर्याप्त हाइड्रेशन स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने के साथ स्किन को हेल्दी दिखाने में मदद करता है। जब बॉडी से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और डाइजेशन में सुधार होता है।

लौकी का जूस स्किन को अंदर से साफ करने के साथ ग्लोइंग बनाता है। यह जूस मुंहासे और अन्य स्किन समस्याओं को भी कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह जूस पीने से उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है और स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

इन बातों का रखें का ध्यान

जूस बनाते समय ताजी लौकी का इस्तेमाल करना चाहिए।

लौकी को काटने से पहले चखकर जरूर देख लें। अगर लौकी कड़वी लगे तो इसका जूस न बनाएं। क्योंकि कड़वी लौकी में हानिकारक यौगिक होते हैं।

लौकी के जूस में चीनी, नमक या ज्यादा मसाले न डालें। हालांकि स्वाद के लिए आप पुदीना, नींबू का रस या फिर अदरक मिला सकती हैं।

सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत