Nightmare Bacteria: एंटीबायोटिक्स पर भारी 'नाइटमेयर बैक्टीरिया', CDC ने जारी किया घातक अलर्ट

Nightmare Bacteria
Creative Commons licenses

इस समय अमेरिका में हेल्थ एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों के बीच नाईट मेयर बैक्टीरिया ने हड़कंप मचा रखा है। यह एक ऐसा बैक्टीरिया का समूह है, जिसके खिलाफ कोई एंटीबायोटिक्स प्रभावी ढंग से अपना असर नहीं दिखा रहे। यह बैक्टीरिया काफी तेजी से फैलने के साथ ही अपना रूप भी बदल सकता है।

कोरोना वायरस के बाद से ही दुनियाभर में लगातार एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बैक्टीरिया की चर्चा होती रहती है। हाल ही में अमेरिका में भी इस पर काफी ज्यादा चर्चा हुई थी, लेकिन वहां के हालात भविष्य के लिए मन में डर पैदा कर सकते हैं। यह हम नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त राज्य अमेरिका की रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की एक रिपोर्ट बता रही है। इस समय अमेरिका में हेल्थ एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों के बीच नाईट मेयर बैक्टीरिया ने हड़कंप मचा रखा है। यह एक ऐसा बैक्टीरिया का समूह है, जिसके खिलाफ कोई एंटीबायोटिक्स प्रभावी ढंग से अपना असर नहीं दिखा रहे। यह बैक्टीरिया काफी तेजी से फैलने के साथ ही अपना रूप भी बदल सकता है।

क्या है नाइटमेयर बैक्टीरिया

सीडीसी के मुताबिक इसको नाईट मेयर बैक्टीरिया इसलिए नाम दिया गया है। क्योंकि यह तीन गुना अधिक खतरा पैदा करता है। इस बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबायोटिक्स भी काम नहीं करता है। बल्कि इसमें मृत्यु दर भी अधिक होती है। इसके साथ ही इनमें एस्चेरिचिया कोलाई जैसे अन्य जीवाणुओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को फैलाने की भी क्षमता पाई जाती है। जिससे ई. कोलाई एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट के प्रति भी प्रतिरोधी हो जाता है।

तीन गुना खतरनाक है ये बैक्टीरिया 

माना जाता है कि अमेरिका में इन दिनों कई बैक्टीरिया पाए गए हैं। जोकि नए हैं और इनके इलाज में एंटीबायोटिक्स भी असर नहीं दिखा पा रहे हैं। इनमें कई तरह के बैक्टीरिया शामिल हैं, जैसे नीग्रोबैक्टीरिया, नीग्रोबैक्टीरियम, विब्रियो वल्नीफिकस और ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकसय। हर साल यह अमेरिका में गंभीर संक्रमण की वजह बनते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में या फिर तूफान के बाद यह बैक्टीरिया पानी में पनपते हैं। तीन गुना तेजी से फैलने वाले यह बैक्टीरिया लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं। ऐसे में कुछ आंतों के बैक्टीरिया भी शामिल हैं, जोकि अनिद्रा से जुड़े हो सकते हैं। वहीं कुछ हानिकारक सैल्मोनेला बैक्टीरिया दूषित भोजन से भी फैल सकते हैं।

शोधकर्ताओं की मानें, तो इसकी वृद्धि की वजह एनडीएम जीन यानी कि न्यू डेल्ही मेटालो-β-लैक्टामेज वाले दवा प्रतिरोध बैक्टीरिया हैं। कभी एनडीएम जीन वाले बैक्टीरिया को विदेशी माना जाता था और यह सिर्फ कुछ ही मरीजों से जुड़े थे। वह भी अधिकतर अमेरिका के बाहर, लेकिन अब यह अमेरिका के आम लोगों में भी धीरे-धीरे फैल रहा है।

हालांकि अच्छी खबर यह है कि हेल्थ सेवा पेशेवरों, चिकित्सकों, सीडीसी के स्वास्थ्य सेवा प्रमुखों और स्वास्थ्य सेवा विभागों में इसको लेकर काफी ज्यादा सतर्कता है और हर कोई अलर्ट भी है। इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि इन बैक्टीरिया को पूरी तरह से पहनने के लिए और इनसे लड़ने के लिए सफल ट्रीटमेंट की खोज की जा सके।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़