यूक्रेन संकट को लेकर सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, कांग्रेस नेता दिखाई दिए संतुष्ट ! विदेश मंत्री ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सामरिक और मानवीय पहलुओं पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में जानकारी दी। 

विदेश मंत्री ने बताया कि अभी-अभी यूक्रेन के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक पूरी की। मुद्दे के सामरिक और मानवीय पहलुओं पर अच्छी चर्चा हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के रूस के करीब आने का मुद्दा उठाया लेकिन उन्होंने कहा कि प्राथमिकता अभी यूक्रेन से छात्रों को निकालना है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमें प्रतिक्रिया में देर हुई और एडवाइजरी भ्रमित कर रही थीं। 

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय पहुंचा यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला, CJI ने कहा- क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने के दे सकते हैं निर्देश ? 

थरूर ने बैठक को बताया शानदार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक को शानदार बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि विदेश मामलों की सलाहकार समिति की आज सुबह यूक्रेन पर शानदार बैठक हुई। हमारे सवालों और चिंताओं के विषय पर एस जयशंकर और उनके सहयोगियों ने स्पष्ट प्रतिक्रियाएं दीं, इसके लिए धन्यवाद। यही वह भावना है जिसके जरिए विदेश नीति चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास कई बिंदु थे। विदेश मंत्रालय बात करेगा। यह एक अच्छी बैठक थी। हम सब एक हैं।

प्रमुख खबरें

अब बाहर से क्यों करना Order? घर पर मिनटों में बनाएं ये क्रिस्पी और टेस्टी Mushroom Balls

Monaco में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, इस Technology से जीता 25 लाख का Prince Albert Award

Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाब

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक