बस ढाई घंटे ही दूर...चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे नवाज! PML-N के शीर्ष नेता ने कही बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2023

पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की वापसी का संकेत देते हुए कहा कि वरिष्ठ शरीफ पहले पाकिस्तान से आठ घंटे की दूरी पर लंदन में थे। अब केवल ढाई घंटे की दूरी पर दुबई में हैं। आगामी चुनाव गठबंधन पर आम सहमति बनाने के लिए दुबई में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच हाल ही में हुई बैठक का जिक्र करते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता और संघीय मंत्री मियां जावेद लतीफ़ ने कहा कि जब भी नवाज़ देश लौटेंगे तो समृद्धि लौट आएगी।

इसे भी पढ़ें: Pakistan PM Viral Video । छाता छीनकर आगे निकले Shehbaz Sharif, बारिश में भीगती रही महिला एस्कॉर्ट

नवाज शरीफ को पिछले साल नवंबर में प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के तहत सरकार द्वारा पांच साल की अवधि के लिए राजनयिक पासपोर्ट जारी किया गया था। 71 साल के शहबाज शरीफ नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। लतीफ़ ने कहा कि मित्र देश नवाज़ शरीफ़ के अनुरोध पर पाकिस्तान में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि वह चौथी बार पाकिस्तान के प्रधान मंत्री बनेंगे। 

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें