बस 24 से 36 घंटे का इंतजार, दिल्ली को मिल जाएगा नया CM! इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण

By अंकित सिंह | Feb 15, 2025

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की उम्मीद है। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा विधायक दल की 17 या 18 फरवरी को बैठक होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार देर रात राजधानी लौटने के बाद दिल्ली में सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से पता चला कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि नए मुख्यमंत्री को निर्वाचित विधायकों में से चुना जाएगा। अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कहा होगा नए CM का शपथ ग्रहण समारोह? विकल्पों को लेकर BJP में अलग-अलग राय

उन्होंने कहा कि ये बैठक 24 से 36 घंटे में होगी और केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला लेगा उस पर दिल्ली के सभी 48 विधायक सहमत होंगे...अगले 2 से 3 दिन में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। नड्डा ने यह भी संकेत दिया कि नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। नड्डा की ओर से एक बड़ा ऐलान यह है कि दिल्ली की नई बीजेपी सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा पहले ही शीर्ष नेताओं के साथ कई बैठकें कर चुकी है। अगले दो दिनों में बैठकों का एक और दौर होने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय