‘पहलगाम के पीड़ितों के लिए न्याय की शुरुआत’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आया RSS का रिएक्शन

By अंकित सिंह | May 07, 2025

भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इसे पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक कदम बताया। इस ऑपरेशन में नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले शामिल थे, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल था।

इसे भी पढ़ें: 4 ड्रोन आए और मारकर चले गए, ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानियों ने ही बता दी आतंकियों की पिटाई की कहानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर लक्षित हमले करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाए जाने के कुछ घंटे बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कैबिनेट को जानकारी दी, पूरे मंत्रिमंडल ने मेजें थपथपाकर इस कार्रवाई और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। समझा जाता है कि मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक