जस्टिन ट्रूडो ने टैरिफ वॉर को बताया मूर्खतापूर्ण, ट्रंप पर लगाया व्लादिमीर पुतिन को खुश करने का आरोप

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को बहुत मूर्खतापूर्ण कहा और दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध शुरू करते हुए रूस को खुश कर रहे हैं। कार्यालय में अपने अंतिम दिनों के दौरान एक स्पष्ट संवाददाता सम्मेलन में, ट्रूडो ने कहा कि ट्रम्प के 25 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में कनाडा 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ लगाएगा।

इसे भी पढ़ें: वायरल हुआ केजरीवाल का काफिला, BJP-Congress ने कसा तंज, स्वाति मालीवाल बोलीं- ट्रंप से भी बड़ा सुरक्षा घेरा

आधी रात के ठीक बाद, ट्रम्प ने मैक्सिकन और कनाडाई आयात पर 25 प्रतिशत कर या टैरिफ लगा दिया, हालांकि उन्होंने कनाडाई ऊर्जा पर लेवी को 10 प्रतिशत तक सीमित कर दिया। ट्रूडो ने गुस्से में आरोप लगाया कि ट्रंप कनाडाई अर्थव्यवस्था का पूरी तरह पतन चाहते हैं, क्योंकि इससे कनाडा को अमेरिका में मिलाना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा, ऐसा कभी नहीं होने वाला है। हम कभी भी 51वें राज्य नहीं बनेंगे। बाद में मंगलवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने नरमी के संकेत देते हुए कहा कि शुल्क को रोका नहीं जाएगा, लेकिन ट्रंप कुछ समझौता कर लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Karnataka Assembly का 3 दिवसीय विशेष सत्र 21 सितंबर से, सूखे और Kasturirangan Report पर होगी चर्चा

सिंचाई का पानी न मिलने पर Jurala Project पर बढ़ा तनाव, किसानों ने नहर में छोड़ा पानी

Bihar में Samrat Choudhary ने पेश किया 2037 का विजन, ग्राम संसद को बताया विकास की धुरी

WorkIndia Report: फ्रंटलाइन नौकरियों में महिला आवेदक बढ़कर 43.5% हुईं