ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बजट की तारीफ, कहा- आबंटन से मध्यप्रदेश के विकास में तेजी आएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

भोपाल। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को पेश किए गए आम बजट में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं तथा उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर के अनुरक्षण के लिए आवंटित राशि से मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में विकास में तेजी आएगी। सिंधिया ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मैंने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह को पत्र लिखकर चम्बल नदी से ग्वालियर एवं मुरैना के लिए जल आपूर्ति, चन्देरी के बुनकरों का विकास, ग्वालियर-शिवपुरी-चन्देरी क्षेत्र के पर्यटन में विकास एवं बाबा महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के अनुरक्षण के लिए राशि की मांग की थी।’’

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार