ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना, मैक्स अस्पताल में भर्ती

By अंकित सिंह | Jun 09, 2020

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है। दोनों को आज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। दोनों ही लोगों को 4 दिन पहले साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोनावायरस के लक्षण थे लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। वह भाजपा के टिकट पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं। राज्यसभा के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

भारत के Foreign Policy पर राहुल गांधी का हग वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops