Jyotiraditya Scindia का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में महिलाओं के बारे में कभी नहीं सोचा

By अंकित सिंह | Nov 15, 2023

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जब भी मध्य प्रदेश में सत्ता में थी, उसने कभी महिलाओं के विकास के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महिलाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। एएनआई से बात करते हुए, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के बारे में कभी नहीं सोचा। उन्होंने मध्य प्रदेश में 55 साल और फिर 18 महीने तक शासन किया, लेकिन उन्होंने क्या किया? शिवराज सिंह चौहान 'लाडली लक्ष्मी योजना', 'स्कूटी योजना' लाए, उन्होंने कन्यादान योजना और लाडली बहना योजना की शुरुआत की। हमने यह सुनिश्चित किया है कि जीवन के सभी चरणों में लड़की का समग्र विकास हो।''

इसे भी पढ़ें: Interview: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मध्य प्रदेश में कांग्रेस लड़ाई में ही नहीं है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद देश में आम चुनाव होने हैं। ये सेमी फाइनल है जिसके बाद फाइनल मैच है... आपने 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, 2019 में भी बनाया और 2024 में भी बनाने जा रहे हैं... उससे पहले विधानसभा चुनाव में आप सभी को हमें(भाजपा) बड़ी विजय दिलवानी है...।" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस ने झूठे वादे किए थे और कुछ लोग झूठे वादों के भ्रम में आ गए थे। जैसे कर्ज़ माफी का वादा लेकिन अब कांग्रेस को सब जान गए हैं, वे झूठ की दुकान हैं। अब कोई उनपर भरोसा नहीं करेगा। माहौल पूरी तरह से बदल गया है।"

प्रमुख खबरें

Aditya Birla Capital का बड़ा दांव! जुटाए गए 4,000 करोड़ में से 3,500 करोड़ रुपये बिजनेस विस्तार पर करेगी खर्च

Bihar में Sushasan से समझौता नहीं, Encounter विवाद पर CM Samrat ने Tejashwi को घेरा

देशभर में आग उगल रहा आसमान, Severe Heatwave ने बढ़ाया Heat Stroke का खतरा, रात में भी पड़ रही भयंकर गर्मी, जीना हुआ मुहाल

India-Bangladesh Border पर CM Suvendu Adhikari और BSF ने लिया बड़ा एक्शन, घुसपैठियों में मचा हड़कंप