देशभर में आग उगल रहा आसमान, Severe Heatwave ने बढ़ाया Heat Stroke का खतरा, रात में भी पड़ रही भयंकर गर्मी, जीना हुआ मुहाल

By नीरज कुमार दुबे | May 22, 2026

देशभर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। गर्मी का बढ़ता सितम, बिजली कटने से होने वाली परेशानी और चलती लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 27 मई तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे सूरज की तपिश और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है। हम आपको बता दें कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। कई जगहों पर तो हीट स्ट्रोक की वजह से मरीजों का अस्पताल में पहुँचना भी शुरू हो गया है।

प्रमुख खबरें

Trump-Netanyahu के बीच क्यों हुआ झगड़ा, ईरान को कैसे इससे मिल गया बड़ा मौका?

Central Bank of India में सरकार बेच रही 8% हिस्सेदारी, Offer for Sale से जुटाएगी ₹2,456 करोड़

Wrestler Vinesh Phogat को कोर्ट से बड़ी राहत, WFI के अयोग्यता वाले फैसले पर उठाए गंभीर सवाल

Aditya Birla Capital का बड़ा दांव! जुटाए गए 4,000 करोड़ में से 3,500 करोड़ रुपये बिजनेस विस्तार पर करेगी खर्च