केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ₹4.40 करोड़ की लागत से चंदेरी में दो विद्युत उपकेंद्रों का किया लोकार्पण

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 18, 2026

चंदेरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज चंदेरी क्षेत्र में ₹2.40 करोड़ की लागत से निर्मित पथखेड़ा तथा ₹2 करोड़ की लागत से निर्मित मड़ी-महीदपुर विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिजली, सिंचाई और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण ही ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि का आधार है।

अन्नदाता की समृद्धि ही विकास का आधार

मड़ी-महीदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए किसानों से प्राकृतिक कृषि अपनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण नहीं, बल्कि किसानों के लिए समृद्धि का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि वे इंद्र देव का आशीर्वाद भी साथ लेकर आए हैं ताकि क्षेत्र में भरपूर वर्षा हो और किसानों की मेहनत सफल हो।

सिंचाई, सड़क और बिजली के क्षेत्र में तेज़ी से बदल रही तस्वीर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ₹550 करोड़ की चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से 121 गांवों की लगभग 28,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा इसके लिए आधुनिक पंप हाउस भी विकसित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि एक समय चंदेरी और मुंगावली क्षेत्र में केवल एक-दो विद्युत उपकेंद्र हुआ करते थे, जबकि आज लगभग 15 विद्युत उपकेंद्र स्थापित होकर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और कहा, “जान जाए, वचन न जाए”, जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

Sports Advertisement में बिना कपड़ों के दिखी Sydney Sweeney, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मिस्टर सिंह अमेरिका छोड़ दो, नहीं तो अंजाम भुगतो...US में ऐड पर विवाद, भारतीय समुदाय ने बताया नस्लवादी

बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम

हरतालिका तीज पर परफेक्ट लुक के लिए पहनें Bandhani और Leheriya Saree