सड़क पर उतरे महाराज, ग्वालियर में ज्योतिरादित्य ने लगाई झाड़ू, सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

By अनुराग गुप्ता | Mar 12, 2022

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और जो कुछ भी शनिवार को हुआ ऐसा ग्वालियर के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, आज से पहले ग्वालियर राजघराने का कोई भी सदस्य सड़क पर झाड़ू लेकर नहीं उतरा था। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्यि सिंधिया ने शनिवार तड़के वार्ड नंबर-58 की गलियों में पहुंचे और वहां की सफाई की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: अविस्मरणीय है माधवराव सिंधिया के राजनीतिक किस्से, दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते-बनते चूक गए थे

आपको बता दें कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर शहर में कई बदलाव किए हैं। इसके साथ ही वो ग्वालियर शहर को नंबर-1 बनाने की कवायद में भी जुटे हुए हैं। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी का जिम्मा संभाला था। ज्योतिरादित्य सिंधिया उन 4 केंद्रीय मंत्रियों में शामिल थे जिन्हें यूक्रेन से सटे देशों में भेजा गया था ताकि वहां के नेतृत्व के साथ संवाद करके भारतीयों की सुरक्षित वापसी करा सकें।

प्रमुख खबरें

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?

Asian Games महिला हॉकी सेमीफाइनल में आज South Korea से भिड़ेगी अजेय भारतीय टीम

Bigg Boss 20 में Uditi Singh ने पुराने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप को बताया टर्निंग पॉइंट

Essar Group अमेरिका के Iowa में बनाएगा सबसे बड़ा Steel Plant, Donald Trump ने किया ऐलान