यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए रोमानिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, छात्रों के एयरलिफ्ट की संभाली कमान

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ और तब से लगातार दोनों सेनाओं के बीच जंग जारी है। रूसी सेना आक्रामक रूप से यूक्रेनियों पर भारी पड़ रही हैं वहीं दूसरी और युद्ध में आम जनता की जान पर भी बन आयी हैं। अभी तक इस युद्ध में 400 से ज्यादा आम नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं दूसरी और भारत के लिए भी यह काफी मुश्किल समय है। भारत के बहुत से नागरिक यूक्रेन में हैं और युद्ध की स्थिति के कारण वह वहां पर फंस गये हैं। भारत से हर साल बहुत से स्टूडेंट यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। अब युद्ध के कारण उनकी जान पर बन आयी है। भारत सरकार लगातार वहां फंसे भारतीय को निकाल रही हैं। अब  यह मोर्चा खुद एविएशन मिसिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कंधे पर लिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया है जिसनें अब वायु सेना भी शामिल हो गयी है। एयर इंडिया और वायु सेना मिलकर भारतीय को वापस लाने का काम कर रहे हैं।

यूक्रेन के बॉर्डर सील है इस लिए वहां फंसे भारतीय को यूक्रेन के समीप रोमानिया और  पोलैंड जाने की सलाह दी जा रही हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की निगरानी के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया के बुखारेस्ट में पहुंचे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों के साथ बातचीत की।  उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय के लिए कहा कि भारतीय छात्रों के लिए मोल्दोवा की सीमाएं खोल दी गयी है, बुखारेस्ट से निकासी के लिए बातचीत जारी है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की सुविधा के लिए मंगलवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए रवाना हुए उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आने वाले भारतीय छात्रों के लिए मोल्दोवा की सीमाएं खोल दी गई हैं। उचित आश्रय और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। अब वह वहां पहुंच गये हैं और मोर्चा अपने कंधे पर ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Operation Ganga | बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नयी दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

भारतीय के लिए जारी की गयी नयी एडवायजरी

भारतीय दूतावास ने तत्काल सलाह जारी की, नागरिकों से भीड़भाड़ वाली शेहिनी-मेड्यका सीमा से बचने का आग्रह किया पोलैंड में भारतीय दूतावास ने एक तत्काल सलाह जारी की है जिसमें नागरिकों को भीड़भाड़ वाली शेहिनी-मेड्यका सीमा से बचने और पोलैंड में त्वरित प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश