यूक्रेन से रात 3 बजे एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फूलों से किया स्वागत

By निधि अविनाश | Feb 27, 2022

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को उन 250 भारतीय नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो यूक्रेन से स्वदेश लौटे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि, घर वापसी की खुशी! दिल्ली हवाईअड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से 250 भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटते देखकर राहत और खुशी हुई। मेरे सहयोगी श्री वी मुरलीधरन जी के साथ उनका स्वागत और बातचीत की। वापस स्वागत है! #ऑपरेशन गंगा।

एयर इंडिया की तीसरी निकासी उड़ान, जो हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से रवाना होगी, रविवार को दिल्ली लौटने वाली है। एयर इंडिया ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे की तस्वीरें भी शेयर की है। शुक्रवार को, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि लगभग 16,000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए है। रूसी सैन्य आक्रमण के कारण यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को 24 फरवरी की सुबह से नागरिक विमान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है जिसके कारण भारतीय निकासी उड़ानें बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से बाहर चल रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन-रोमानिया सीमा और यूक्रेन-हंगरी सीमा पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों की सहायता से सड़क मार्ग से बुखारेस्ट और बुडापेस्ट ले जाया गया, ताकि उन्हें एयर इंडिया की उड़ानों से निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बचाए गए नागरिकों से निकासी उड़ानों के लिए शुल्क नहीं ले रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात की और यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया