ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र युवराज महाआर्यन ने तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन

By सुयश भट्ट | Nov 18, 2021

भोपाल। सिंधिया परिवार के युवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया के जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सिंधिया परिवार के युवराज महाआर्यमन तलवार से केक काटते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल महाआर्यमन के जन्मदिन पर सिंधिया महल में भव्य आयोजन हुआ।

इसे भी पढ़ें:पेट्रोल, डीजल के दाम सीधे पीएम की दाढ़ी के अनुपात में: कमलनाथ 

जन्मदिन के मौके पर सिंधिया महल में ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी समर्थक एकजुट हुए, और एक के बाद एक कई केट काटे गए। एक के बाद एक केक काटते हुए महाआर्यमन सिंधिया जब पूर्व मंत्री इमरती देवी के दामाद के पास पहुंचे, तो उन्होंने हाथों में तलवार थमा दी। जिसके बाद उसी तलवार से महाआर्यमन ने केक काट दिया।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, 19 नवंबर को रहंगे खजुराहो प्रवास पर

गौरतलब है कि बुधवार को सिंधिया परिवार के युवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन 26 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पहली बार उन्होंने सिंधिया महल में अपना जन्मदिन मनाया। ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी सिंधिया समर्थक एकजुट हुए और उन्होंने महल में जन्मदिन मनाया। हजारों की संख्या में लोग महल में उपस्थित थे, और युवराज को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, छह साल रोक लगाने की मांग

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का देखते हैं सपना तो इस तरह बनाएं प्लान, खर्च हो सकते हैं इतने रुपए

MDH-Everest की मुश्किल अब अमेरिका में भी बढ़ी

Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका