क्या थम गया उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान ? रावत बोले- कदम, कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गए जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2021

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले पार्टी में घमासान मचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और प्रदेश पार्टी नेताओं को अपने आवास पर तलब किया। इस दौरान राहुल गांधी ने नेताओं से बातचीत की और स्थिति को सुलझाया। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि कदम, कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गए जा। 

इसे भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर कसा तंज, बोले- जो बोओगे वही काटोगे ! 

दरअसल, हरीश रावत के ट्वीट के बाद घमासान मचा हुआ था और उन्होंने कांग्रेस पर नाराजगी जताई थी। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही उनका रुख नरम हो गया। उन्होंने कहा था कि मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी