Kader Khan Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री के ऑलराउंडर स्टार थे कादर खान, ऐसे जमाए थे इंडस्ट्री में पैर

By अनन्या मिश्रा | Oct 22, 2025

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कादर खान का 22 अक्तूबर को जन्म हुआ था। खलनायक बनकर जुल्म करना हो या रोते को हंसाना हो, बतौर अभिनेता कादर खान यह बखूबी कर लेते थे। वह जिस भी किरदार में पर्दे पर उतरते थे, उसी में रम जाते थे। कादर खान ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था। वहीं उन्होंने करीब 250 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखे थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता कादर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Yash Chopra Death Anniversary: रोमांस के जादूगर कहे जाते थे निर्देशक यश चोपड़ा, इंडस्ट्री पर किया सालों तक राज

फिल्मी सफर

बतौर अभिनेता कादर खाने ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1973 में फिल्म 'दाग' से की थी। इसके बाद कादर खान ने दूल्हे राजा, हीरो नंबर 1, धर्म कांटा, फिफ्टी-फिफ्टी, मास्टरजी, राजा बाबू, जुदाई, बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी, धरमवीर, नसीब, मिस्टर नटवरलाल, लावारिस, जस्टिस चौधरी, फर्ज और कानून, हिम्मतवाला, जानी दोस्त, सरफरोश, जिओ और जीने दो, तोहफा, कैदी और हैसियत जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों के संवाद भी लिखे हैं।

मृत्यु

अपने आखिरी समय में कादर खान की तबियत खराब रहने लगी थी और वह अधिकतर समय व्हीलचेयर पर ही रहते थे। वहीं समय के साथ उनकी याददाश्त भी धुंधली होने लगी थी। कादर खान सुपरान्यूक्लियर पाल्सी से पीड़ित थे। वहीं 31 दिसंबर 2018 को कादर खान की मृत्यु हो गई थी।

प्रमुख खबरें

DGCA Safety Audit में भारतीय एयरलाइंस की खुली पोल, US FAA की जांच से पहले सामने आईं कई गंभीर कमियां

Yasin Malik ने खेला भावनात्मक कार्ड, पाकिस्तानी पत्नी Mushaal को तलाक देने का ऐलान, फांसी की सजा का विरोध नहीं करने का भी लिया निर्णय

दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक कदम...अचानक क्यों भारत की तारीफ करने लगा बांग्लादेश?

Raghav Chadha का आरोप, AAP सरकार ने मतदाता सूची में नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखवाया