दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा, IPL में खेलने से जानकारी साझा करने में मदद मिलती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है जिसे राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए आसानी से साझा किया जा सकता है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये खेलते हुए शानदारप्रदर्शन की बदौलत भारत में लोकप्रिय हो चुके रबाडा सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये देश में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: लापता पर्वतारोहियों को बचाने के अभियान में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का दल शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘विश्लेषण किया गया है और ऐसा किया जाना चाहिए। ’’ इस महीने के अंत में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की अगुआई करने वाले रबाडा का मानना है, ‘‘टी20 और वनडे क्रिकेट एक समान ही हैं, बस वनडे इसका लंबा स्वरूप है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपनी रणनीति समान ही होती है और निश्चित रूप से टी20 की तुलना में वनडे में कम दबाव होता है, लेकिन मैं कहूंगा कि प्रक्रिया तो लगभग समान ही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर