भाजपा के नैतिक दिवालियापन पर बोलिये कैलाश जी, साख धूल में मिल गयी है- भूपेन्द्र गुप्ता

By दिनेश शुक्ल | Oct 27, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कैलाश विजयवर्गीय के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दिए बयान को उनके मानसिक दिवालियापन का प्रमाण बताया है। गुप्ता ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को इस बात की फिक्र करना चाहिए कि उनकी पार्टी राजनीतिक रूप से इतनी दरिद्र क्यों हो गई है कि उसे बीच चुनाव में भी विधायकों की मंडी लगानी पड़ रही है। इस मंडी को चलाने के लिए उन्हें आपदा को अवसर बनाना पड़ रहा है। गरीबों को दवाई नहीं मिल रही है, अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं, मजदूर को रोजगार नहीं मिल रहा है। मगर विधायक मंडी में 55 खोके खाली हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ अब क्यों दहाड़े मार रहे है, 15 महीनों में एक हैंडपंप तक नहीं लगवाया- सिंधिया

एक दिन पहले सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधायकों की सौदेबाजी वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें मानसिक रूप से दिवालिया बताया था। विजयवर्गीय ने कहा था कि कमलनाथ के पास बहुत संपत्ति है, करोड़ों रुपए हैं, लेकिन मानसिक रूप से वे दरिद्र हैं। जिसको लेकर अब कांग्रेस नेता कैलाश विजयवर्गी पर निशाना साध रहे है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर