नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बीच फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री रविवार को वापस लौट आए। इनमें ठाणे के निवासी भी शामिल हैं। इन तीर्थयात्रियों ने रुद्र टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से यात्रा की थी।

कल्याण के निवासी प्रकाश शांताराम माने ने मुंबई पहुंचने के बाद गहरी राहत महसूस की। उन्होंने कहा, “जब हमें पता चला कि जिस होटल में हमने कुछ देर पहले नाश्ता किया था, वह बह गया है, तो हम स्तब्ध रह गए।” उन्होंने बताया कि चीनी अधिकारियों के निर्देशों के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसके कारण दुनिया भर से आए तीर्थयात्री सागा में फंस गए। उन्होंने कहा कि कुछ तीर्थयात्रियों ने कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के करीबी सहयोगी अभिजीत दारेकर से संपर्क स्थापित किया।

यहां एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार का आपातकालीन नियंत्रण कक्ष और ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय लगातार इस समूह की स्थिति पर नजर रखे हुए था।

प्रमुख खबरें

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति और शेफाली चमकीं