कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

पिथौरागढ़। कैलाश-मानसरोवर के 58 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था लिपुलेख दर्रा होते हुए बृहस्पतिवार को चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र पहुंचा। यात्रा के लिए नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों ने सुबह सवा आठ बजे लिपुलेख दर्रा के जरिए चीनी क्षेत्र में प्रवेश किया। लिपुलेख दर्रा 17500 फुट की ऊंचाई पर है।

इसे भी पढ़ें: मानसरोवर यात्रियों के सामान की खच्चर से ढुलाई पर उच्च न्यायालय ने रोक लगायी

जोशी ने कहा, ‘‘जत्थे के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें आईटीबीपी के चिकित्सकों ने गुंजी में जांच के दौरान स्वस्थ पाया था। जत्था तिब्बत में सात दिन रहने के बाद दर्रा लौटेगा। तिब्बत में तीर्थयात्री भगवान शिव का धाम माने जाने वाले पवित्र कैलाश के दर्शन करेंगे और पवित्र मानसरोवर झील में स्नान करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि पहले जत्थे के अलावा तीर्थयात्रियों के दो अन्य जत्थे भी लिपुलेख दर्रा के पास पहुंच गए है।

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के आरंभ होने की घोषणा की

यह भी देंखें-

प्रमुख खबरें

TMC का CEC से अनुरोध, फेज 1-2 के लिए सीट वाइज वोटिंग रिपोर्ट प्रदान किया जाए

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं