शादी के बाद काजल और गौतम का पहला वेलेंटाइन डे, कपल ने किया कुछ खास

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2021

वेलेंटाइन डे के मौके पर, काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने पोलाची के एक पुराने मेस में कुछ क्वालिटी टाइम एक साथ बिताया। उन्होंने खास दिन पर अपने डिनर का आनंद लेते हुए खुद की तस्वीरें भी साझा कीं। शादी के बाद काजल और गौसम का ये पहले वेलेंटाइन था, काजल इस दिन को कैसे खास बनाएंगी इस बात का फैंस को काफी इंतजार था। पहले काजल और गौतन ने अपनी मेस के साथ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की और एक नोट भी साझा किया। उन्होंने कहा कि ये मेस उनके दिल के बहुत करीब है।

आज (15 फरवरी), काजल अग्रवाल ने अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और लिखा, "तारीख के बदलाव से मेरे और आपके प्यार पर कोई असर नहीं पड़ता है। मेरी खुशी आपके साथ रोज है।

इसे भी पढ़ें: क्या 'हम साथ साथ है' जैसी फिल्में बनाएंगे सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश, या ध्वस्त करेंगे परंपरा?  

काजल अग्रवाल ने अपने जीवन के प्यार गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई के एक आलीशान होटल में शादी की। तीन साल तक डेटिंग करने के बाद, जोड़े ने लॉकडाउन के दौरान शादी करने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी