Jaish E Mohammad New Video: कलमा, सीने पर ग्रेनेड, अल्लाह के नाम पर जैश ने बच्चों को बारूद बना दिया!

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2026

जैश की आतंकी साजिश का नया वीडियो सामने आया। बच्चों को आतंकी बनाने का यह वीडियो आया है। खबर तो यह भी है कि कट्टरपंथी का जो कोर्स है वो पूरा होने के बाद इनाम भी दिया जाएगा। यह कहा जा रहा था जैश के आतंकियों ने बच्चों को इनाम बांटे हैं। इस्लामिक आतंकवाद की ट्रेनिंग दी गई है बच्चों को और सिर्फ ट्रेनिंग नहीं दी गई। बल्कि उनको यह भी कहा गया कि आपका कोर्स पूरा हो जाएगा तो आपको इसके बदले इनाम दिया जाएगा। सोचिए छोटे-छोटे मासूम बच्चों को कैसे आतंकी दिल में शौक शहादत लेके कलमा पढ़ के और अल्लाह से मोहब्बत का दावा करके कहता है अल्लाह मैं आ रहा हूं जन्नत को सजा ले।

इसे भी पढ़ें: Pakistan की ऐसी फजीहत नहीं हुई होगी कभी, भरी सभा में चीन ने उतार दी इज्जत

जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप का है। जहां एक लाइन में एक मुख्य आतंकी खड़ा है और उसके साथ 15-20 साल के दर्जनों बच्चे खड़े हैं। बैकग्राउंड में लाउडस्पीकर पर ऐलान हो रहा है कि जब मुजाहिद तलवार लेके, हाथ में बंदूक उठाके, सीने पर मैगजीन सजा के, ग्रेनेड लगाके, दिल में शौक-ए-शहादत लेके, कलमा पढ़ के, और अल्लाह के मोहब्बत का दावा करके जब कहता है, अल्लाह मैं आ रहा हूं, तुम्हारे जन्नत को सजाने। उस वक्त जमीन भी कांपती है, आसमान भी झूम उठता है। कैसे सिखाया जा रहा है ब्रेन वाश बकायदा उनका किया जा रहा है और उसके बाद उन्हें इनाम दिया जाएगा यह भी घोषणा की गई छोटे-छोटे आठ मासूम बच्चों की तस्वीरें आप देखिए और इसमें बच्चों उनके दिमागों में कैसे जहर घोला जा रहा है। कैसी तकरीरें उसके उनके अंदर डाली जा रही है।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन