Kalpataru Ltd का शेयर सपाट शुरुआत के बाद नौ प्रतिशत से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2025

रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड के शेयर ने 414 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले मंगलवार को बाजार में सपाट शुरुआत की, लेकिन जल्द ही वापसी करते हुए यह नौ प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। बीएसई पर शेयर ने 414.10 रुपये पर शुरुआत की। बाद में इसमें तेजी आई और यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 9.42 प्रतिशत चढ़कर 453 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 1,590 करोड़ रुपये के नए शेयर का निर्गम है, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक शामिल नहीं है। आईपीओ के लिए 387-414 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल ऋण भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किए जाने का प्रस्ताव है।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।