वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे कल्याण मंडपम : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब लोगों की सुविधा के लिए वैवाहिक तथा मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के वास्ते गोरखपुर में छह कल्याण मंडपम विवाह स्थलों के निर्माण की घोषणा की। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें भाटी विहार कॉलोनी में छह करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 44 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पैडलेगंज से सहारा स्टेट तक रामगढ़ताल रिंग रोड मुख्य रूप से शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद मणिपुर मुद्दे पर राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं : जितेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मिनी स्पोर्ट्स कॉन्पलेक्स का शिलान्यास भी किया उन्होंने कहा कि यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सौगात है। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल की सभी विधाओं का मंच होगा, जिसमें बैडमिण्टन कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, लॉन टेनिस, प्ले ग्राउण्ड, रनिंग ट्रैक, मल्टी परपज हॉल, पार्क आदि होंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए लगभग 150 एकड़ भूमि आरक्षित की गयी है। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में एक स्टेडियम, प्रत्येक विकास खण्ड में मिनी स्टेडियम तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद